खंडवा में बारिश थमी, पुनासा में सिर्फ 1 मिमी वर्षा दर्ज
खंडवा, 23 अगस्त 2026। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर लगभग थमा रहा। इस दौरान केवल पुनासा तहसील क्षेत्र में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिले की अन्य तहसील क्षेत्रों में कोई वर्षा रिकॉर्ड नहीं हुई।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 23 अगस्त तक जिले में इस वर्ष औसत 575.6 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसत वर्षा 472.2 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
तहसीलवार अब तक की वर्षा
खंडवा तहसील: 730 मिलीमीटर
नया हरसूद: 485 मिलीमीटर
पंधाना: 632 मिलीमीटर
पुनासा: 429 मिलीमीटर
खालवा: 602 मिलीमीटर
मौसम में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ फिलहाल जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा नहीं हुई है।
Read Next


खंडवा 



खंडवा 