खंडवा: अज्ञात युवक की अंत्येष्टि, 4 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान
मध्यप्रदेश के खंडवा में ट्रेन से उतारे गए अज्ञात युवक की चार दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी। 19 अगस्त को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 22554 से करीब 30 से 35 वर्षीय युवक का शव खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया था।
जीआरपी ने मर्ग क्रमांक 33/26 कायम कर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की और युवक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन चार दिन तक कोई वारिस सामने नहीं आया।
इसके बाद नियमानुसार 22 अगस्त को राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में अज्ञात युवक का अंतिम संस्कार किया गया। समाजसेवी सुनील जैन सहित मोहम्मद मुबारक पटेल, आशीष चटकेले, भूपेंद्रसिंह चौहान, विक्रम बोयत, जुबेर पटेल और प्रधान आरक्षक विनोद पठारिया ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग किया।
जीआरपी द्वारा अब भी युवक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Read Next


खंडवा 


खंडवा 