लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रक्षाबंधन पर रिश्तों के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें — लियो क्लब खंडवा

ग्रीन रश प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान

खंडवा। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व लियो क्लब खंडवा द्वारा ग्रीन रश प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों और दुकानदारों को लियो क्लब के सदस्यों ने दुकानों पर जाकर ईको-फ्रेंडली थैलियों का वितरण किया। साथ ही प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

लियो क्लब अध्यक्ष अभिषु शर्मा ने कहा कि त्योहारों की खुशियों के साथ हमें प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। रक्षाबंधन पर रिश्तों की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।

क्लब सदस्य नारायण बाहेती ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान में लियो सचिव शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, सदस्य विनायक सोनी, धर्मेंद्र सोलंकी, अर्पित बाहेती, जसनित चावला, महेश गोलानी सहित अन्य लियो एवं लायन साथी उपस्थित रहे।

समाजसेवी सुनील जैन ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों से भी ऐसे अभियानों से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

लियो क्लब ने नागरिकों से अपील की कि “प्लास्टिक को कहें ना, पर्यावरण को कहें हां” और ईको-फ्रेंडली विकल्प अपनाकर ग्रीन खंडवा बनाने में सहयोग करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026