लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

किसानों के लिए फार्मर आईडी अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अपील

20 अगस्त से शुरू हुआ विशेष अभियान, किसानों के घर पहुंचकर बनाई जा रही फार्मर आईडी

खंडवा, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों से फार्मर आईडी जरूर बनवाने की अपील की है। प्रदेश में 20 अगस्त से फार्मर आईडी बनाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत शासकीय दल किसानों के पास पहुंचकर उनकी फार्मर आईडी बनाने का कार्य करेंगे, जिससे किसानों को इसके लिए कहीं भटकना या लंबी कतारों में लगना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को खाद के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, ताकि पैसों की कमी खेती के काम में बाधा न बने।

उन्होंने किसानों से पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे आय के अन्य साधनों को अपनाने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें अधिक लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसानों को अब ऋण की राशि 31 मार्च तक जमा करने की बाध्यता से भी राहत मिलेगी। किसान अब एक वर्ष के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार ऋण की राशि चुका सकेंगे। इसके लिए 31 मार्च की समय-सीमा समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि ई-विकास प्रणाली को और अधिक सरल, सहज एवं किसान हितैषी बनाया गया है। ई-विकास 2.0 के माध्यम से किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इसमें किसान अपनी इच्छानुसार कोई भी एक उर्वरक बिना किसी अनिवार्य संयोजन के खरीद सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अब खेती-किसानी के अलावा अन्य माध्यमों से भी आय अर्जित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे की अवधारणा भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा।

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे फार्मर आईडी बनवाने के इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपनी पहचान से जुड़ी किसान सेवाओं को अधिक सुगम बनाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026