लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बैगलेस डे पर 250 विद्यार्थियों ने सीखी राखी बनाने की कला

खंडवा, 22 अगस्त 2026। पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल माथनी बुजुर्ग में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर एक दिवसीय राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीन अलग-अलग प्रकार की आकर्षक राखियां बनाना सीखा।

बच्चों को राखी निर्माण का प्रशिक्षण देने के लिए खंडवा से श्रीमती तनुजा शाह एवं शिवम शाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य श्री संतोष तिवारी ने मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती तनुजा शाह का स्मृति चिन्ह एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने राखी बनाने की विभिन्न तकनीकों को सीखा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को देखकर श्रीमती तनुजा शाह ने उनकी कलाकारी और उत्साह की सराहना की।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, हस्तकौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026