लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिला न्यायालय खंडवा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 350 लोगों की हुई जांच

खंडवा, 22 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और न्यायालयीन कार्यों के साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

शिविर में 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय खंडवा की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स की ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पैथोलॉजी संबंधी जांच के साथ नेत्र परीक्षण किया। जरूरतमंदों को दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।

110 लोगों की बनाई गई आभा आईडी

स्वास्थ्य शिविर के दौरान डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा दिया गया। जिन लोगों की आभा आईडी पहले से नहीं बनी थी, उनके लिए मौके पर ही आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 110 व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई गई, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह सहित न्यायिक अधिकारी एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. रामशरण, डॉ. धर्मेंद्र पाटिल, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. आरती कुशल, नर्सिंग ऑफिसर श्री राम सिंह रावत सहित चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026