लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

श्रावण माह में ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद

ओंकारेश्वर। श्रावण माह और सप्ताहांत के चलते ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ओंकारेश्वर के सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों, पहुंच मार्गों, मुख्य बाजारों, चौराहों एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।

श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के आगमन को देखते हुए पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं की सहायता एवं सेवा के लिए तत्पर है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि ओंकारेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जाए तथा दर्शन एवं धार्मिक यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
बोरगांव: हाईवे किनारे घायल मिला युवक, पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला अस्पताल में लिफ्ट बार-बार बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी | करोड़ों के मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्था
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: 34 साल और 6 साल पुराने मामलों के स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन खोज’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: महंगी चीनी के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथों पर मेहंदी से लिखी ‘चीनी’
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला अस्पताल में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
August 22, 2026
खंडवा
किसानों के लिए फार्मर आईडी अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अपील
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : देखें आखिर ऐसा क्या हुआ कि एडिशनल एसपी सहित सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे हॉपला
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: बामंदा के नीमढाना में स्पीड ब्रेकर की मांग, आए दिन हो रहे हादसों से ग्रामीण परेशान
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : कुत्तों (श्वान) मामले के बाद गोवंश भी इकट्ठा होकर पहुंचा कलेक्ट्रेट
August 22, 2026
खंडवा
बैगलेस डे पर 250 विद्यार्थियों ने सीखी राखी बनाने की कला
August 22, 2026