श्रुति जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

खंडवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पंजरापे राजवाड़े ने आठ जिलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में खंडवा जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रहीं श्रुति सैनिल जैन को सौंपी गई है।
श्रुति जैन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय सेविका समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। जिला महामंत्री के दायित्व के दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके चलते संगठन ने उन्हें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रुति जैन ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसमें महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने महिला मोर्चे को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शनिवार को श्रुति जैन ने प्राचीन गणेश मंदिर, जैन मंदिर, तुलजा भवानी माता मंदिर और दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गो-ग्रास खिलाया। इस दौरान जैन मंदिर समिति, गौशाला समिति एवं मातृशक्ति द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
श्रुति जैन की नियुक्ति पर निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, मंत्री कुंवर विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, नारायण पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, प्रवक्ता सुनील जैन सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Read Next







खंडवा