लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: हॉली स्पिरिट स्कूल के बच्चों ने आशा धाम में मनाया सेवा दिवस, बुजुर्गों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

मध्यप्रदेश के खंडवा में हॉली स्पिरिट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने आशा धाम वृद्धाश्रम में सेवा दिवस मनाया।

विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रोज़ एंटनी के नेतृत्व में कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों ने आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना गीत, भजन और समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर फल, बिस्किट और दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदी और बुजुर्गों को अपने हाथों से बनाए शुभकामना कार्ड भी भेंट किए।

प्राचार्या सिस्टर रोज़ एंटनी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाना है। बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची शिक्षा है।

वहीं, आशा धाम के व्यवस्थापक ने इस नेक पहल के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर कर उन्हें परिवार जैसा अपनापन देते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026