लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एमपी ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर चोरी, प्रिंटर-मॉनिटर समेत लाखों का सामान ले गए बदमाश

बलवाड़ा। ग्राम बलवाड़ा में पंचायत के सामने संचालित एमपी ऑनलाइन की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से प्रिंटर, मॉनिटर, लेमिनेशन मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

फरियादी के अनुसार वह ग्राम इटवा रैयत का रहने वाला है और बलवाड़ा में एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करता है। 18 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन 19 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी चन्द्रसिंह यादव ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।

सूचना मिलने पर दुकान संचालक अपने पिता और चाचा के साथ मौके पर पहुंचा। जांच करने पर दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर रखे सामान की जांच की गई तो Epson कंपनी का प्रिंटर, Intel कंपनी का मॉनिटर, Zebronics कंपनी का सिस्टम, एक लेमिनेशन मशीन और फिंगरप्रिंट मशीन सहित अन्य सामान गायब मिला।

फरियादी ने बताया कि अज्ञात बदमाश शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब लाखों रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने के बावजूद सामान का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद दुकान संचालक ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026