दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खंडवा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक श्री धीरेश धारवाल, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा ठाकुर सहित यातायात पुलिस की टीम ने नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना स्थलों की भौगोलिक स्थिति और सड़क संरचना का बारीकी से अवलोकन किया। सड़क की स्थिति, मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे की व्यवस्थाओं सहित अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई।
टीम ने मौके पर लगे रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड और अन्य यातायात संकेतों की स्थिति एवं दृश्यता भी जांची। जहां अतिरिक्त संकेतक या सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस हुई, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर चर्चा की गई।
पुलिस के अनुसार निरीक्षण का उद्देश्य इंजीनियरिंग, प्रभावी प्रवर्तन और जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

