लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए निर्देश

खंडवा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में निकलने वाले जुलूसों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट श्री विकास खिंची, चौकी प्रभारी रामेश्वर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने 24 अगस्त को निकलने वाले शिव डोले के रूट का जायजा लिया। इसके साथ ही ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस आयोजकों से चर्चा कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। आयोजकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे, बैनर या पोस्टर का उपयोग न किया जाए।

पुलिस एवं प्रशासन ने सभी आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026