लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: तीन युवकों को बाढ़ से बचाया, रेस्क्यू में ट्रैक्टर हुआ खराब—₹41 हजार के भुगतान का मामला

खंडवा। मोघट थाना क्षेत्र में बाढ़ के दौरान तीन युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू में शामिल हुए ट्रैक्टर मालिक ने अब ट्रैक्टर की मरम्मत में आए खर्च की राशि दिलाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

ग्राम अंजटी निवासी घनश्याम सिंह सूर्यवंशी ने मोघट थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 30 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे से 11 बजे तक बाढ़ में फंसे तीन युवकों के रेस्क्यू अभियान में उन्होंने नगर निगम, एनडीआरएफ और मोघट थाना टीम के साथ मिलकर मदद की। युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बाढ़ के पानी की चपेट में आकर नाले में डूब गया।

घनश्याम सिंह के अनुसार, ट्रैक्टर पूरी रात पानी में डूबा रहने से उसमें ₹62,500 का मैकेनिकल खर्च आया। आवेदन के मुताबिक, तीन युवकों में से एक शुभम दनाल ने अपने हिस्से के ₹20,500 का भुगतान कर दिया है, जबकि दो अन्य युवकों से करीब ₹41 हजार की राशि मिलना बाकी है।

आवेदक का आरोप है कि दोनों युवकों को थाने से सूचना दिए जाने के बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया और बुलाए जाने पर थाने में भी उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने मैकेनिकल खर्च की रसीद आवेदन के साथ संलग्न करते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई कर शेष राशि दिलाने में सहयोग की मांग की है।

घटना के दौरान थाना प्रभारी, नागचून सरपंच सौरभ चौरे, अंजटी सरपंच प्रतिनिधि देवाजी इंचोकर सहित ग्रामीणों की मौजूदगी का भी आवेदन में उल्लेख किया गया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026