लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बी.एड. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, विधायक कंचन तनवे ने किया पौधारोपण

मध्यप्रदेश के खंडवा में बी.एड. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक प्रार्थना की।

विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

विधायक श्रीमती तनवे ने बताया कि वे अपने जन्मदिन पर अपनी आयु के बराबर पौधे लगाने का प्रयास करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कावेश्वर में 43 पौधे रोपित किए थे।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि जन्मदिन को सिर्फ उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने, पौधारोपण करने और समाजहित में कोई सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लें।

विधायक ने यह भी बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने जन्मदिन पर समर्थकों और शुभचिंतकों से बुके, फूल एवं माला के स्थान पर पेन और कॉपी भेंट करने का आग्रह किया था, ताकि इन सामग्रियों को जरूरतमंद भाई-बहनों तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती प्रीति वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी वर्मा, पार्षद श्रीमती स्वाति साकल्ले, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पाल, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती रजनी बोराना, श्री सुधीर साकल्ले एवं श्री दुर्गेश शर्मा सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026