लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में डायल-112 की तत्परता: रास्ता भटके दो मासूमों को परिजनों से मिलाया

खंडवा, 21 अगस्त 2026। पंधाना थाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्परता से रास्ता भटके 8 और 6 वर्षीय दो मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। समय पर मिली पुलिस सहायता के चलते दोनों बच्चे सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि ग्राम खिराला में दो बच्चे मिले हैं, जो घर का रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही पंधाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र और पायलट बबलू ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वे लिंगी फाटा गांव के रहने वाले हैं और रास्ता भटक गए हैं।

पुलिस जवान दोनों बच्चों को लेकर लिंगी फाटा पहुंचे और आसपास पूछताछ कर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्चों के परिजन मिल गए। आवश्यक पहचान और सत्यापन के बाद दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर से दूर निकल गए थे और रास्ता भटक गए। बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों ने डायल-112 सेवा और पुलिस जवानों की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह घटना बताती है कि डायल-112 सेवा आपातकालीन सहायता के साथ-साथ बच्चों और आमजन की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुलिस जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई ने दो परिवारों को बड़ी चिंता से राहत दिलाई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026