लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

साप्ताहिक समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 पुलिसकर्मी सम्मानित

खंडवा, 20 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा के दौरान 7 अधिकारी-कर्मचारियों को “Employee Of The Week” के रूप में सम्मानित किया। सभी को समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

10 से 16 अगस्त 2026 तक की कार्य समीक्षा में थाना मोघटरोड के सउनि नरेन्द्र श्रीवास एवं आरक्षक अंकुश भालेराव को 28 और 40 वर्ष पुराने स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सम्मानित किया गया।

थाना जावर के उनि राजेंद्र राठौर को साम्प्रदायिक प्रकृति के 3 प्रकरणों में गुम बालिकाओं की दस्तयाबी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने, 4 सीएम हेल्पलाइन एवं 8 शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के लिए सम्मान मिला।

थाना नर्मदानगर के आरक्षक राघवेंद्र सिंह को CCTNS सॉफ्टवेयर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए तथा थाना मूंदी के आरक्षक नीरज जयंत को पासपोर्ट आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार थाना यातायात की महिला आरक्षक लक्ष्मी एक्के को पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना प्रकरणों में e-DAR पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में सत्यापन करवाकर पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा के प्रआर 291 आशीष रुईवाल को विभिन्न शिकायतों के रजिस्टर के संधारण एवं शिकायतों के पंजीयन संबंधी कार्य समय पर पूरा करने के लिए “Employee Of The Week” चुना गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
August 20, 2026
खंडवा
तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
August 20, 2026
खंडवा
उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर, 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश
August 20, 2026
खंडवा
संत शिरोमणि रविदास समरसता संकल्प यात्रा खंडवा पहुंची, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
August 20, 2026
खंडवा
12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
August 20, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: आज अटूटखास में जिला स्तरीय शिविर, 4 गांवों में होंगे तहसील स्तरीय कैंप
August 20, 2026
खंडवा
किसानों के लिए विशेष अभियान आज से शुरू, 15 सितंबर तक चलेगा
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: पानी में मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 112 टीम | मौत की वजह अज्ञात
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: बाइक के सामने अचानक आई गाय, अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, जिला अस्पताल में भर्ती
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: बस की टक्कर से बाइक सवार हादसे का शिकार,दो पहियों के बीच फंसा युवक, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
August 20, 2026