लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

खंडवा, 20 अगस्त 2026। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक पंधाना में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा ने पंधाना एवं रुस्तमपुर के सांदीपनी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

डॉ. वर्मा ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी सहित 40 से अधिक गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और अपने परिजनों व समाज के लोगों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तंबाकू का कभी सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके सेवन से दूर रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में डॉ. वर्मा ने कोटपा अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने स्कूल को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026