लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: आज अटूटखास में जिला स्तरीय शिविर, 4 गांवों में होंगे तहसील स्तरीय कैंप

खंडवा, 20 अगस्त 2026। नागरिकों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर शिविर आयोजित करते हैं और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाता है।

इसी क्रम में शुक्रवार 21 अगस्त को पुनासा विकासखंड के ग्राम अटूटखास में जिला स्तरीय शिविर आयोजित होगा। जिला स्तरीय अधिकारियों का दल अटूटखास और आसपास की ग्राम पंचायतों का दौरा कर सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में लंबित आवेदनों का निराकरण करेगा। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित आवेदनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इन चार गांवों में होंगे तहसील स्तरीय शिविर

कलेक्टर ऋषव गुप्ता के अनुसार अब मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार 21 अगस्त को जिले के चार गांवों में तहसील स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे।

खालवा तहसील — ग्राम रायपुर

किल्लौद तहसील — ग्राम गरबड़ी माल

हरसूद तहसील — ग्राम बहेड़ी रैयत

खंडवा तहसील — ग्राम धनगांव

इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026