खंडवा: एसएन कॉलेज से रामेश्वर कुंड तक निकली कावड़ यात्रा, महादेव का 51 लीटर जल से अभिषेक
मध्यप्रदेश के खंडवा में एसएन कॉलेज से बजरंग दल कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए।
कावड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के माध्यम से युवाओं ने धार्मिक आस्था के साथ एकता, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश दिया।
यात्रा रामेश्वर कुंड पहुंची, जहां विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक और 51 लीटर जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।
इस दौरान युवाओं ने अनुशासन और भाईचारे के साथ अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में भगवान महादेव के जयकारों के साथ अखंड भारत का संकल्प लिया गया।
आयोजन ने युवाओं में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया।
Read Next


खंडवा 




खंडवा
खंडवा