खंडवा: जिलाबदर बदमाश राहुल पिता सुपा रोकड़े गिरफ्तार, 55 अपराध दर्ज; खंडवा में घूमते मिला
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से खबर है कि थाना कोतवाली पुलिस ने जिलाबदर बदमाश राहुल पिता सुपा रोकड़े, निवासी गायत्री मंदिर के पास, सूरजकुंड, खंडवा को गिरफ्तार किया है।
राहुल रोकड़े को 20 जुलाई 2026 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था। पुलिस चेकिंग के दौरान वह खंडवा में ही घूमता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिलाबदर आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, राहुल रोकड़े के खिलाफ झगड़ा, मारपीट, सट्टा, जुआ, शराब तस्करी और चोरी सहित कुल 55 अपराध पहले से दर्ज हैं। वहीं उसके खिलाफ 8 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
जिलाबदर बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
Read Next


खंडवा 




खंडवा
खंडवा