लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ओंकारेश्वर में गहरे पानी में गए 4 श्रद्धालु, 3 को बचाया, 1 की अस्पताल में दुखःद मौत , देखिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान चार श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए। हादसे में होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीन श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी संतोष पिता केशवनाथ, उम्र 24 वर्ष, अनिकेत पिता राम सोनकर, उम्र 23 वर्ष, कमल किशोर पिता रामकुमार, उम्र 23 वर्ष और शुभ तिवारी, उम्र 24 वर्ष, नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे।

सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान नागेंद्र शर्मा और उदय सोलंकी ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। संतोष, अनिकेत और कमल किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं शुभ तिवारी को भी गहरे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी।

जवानों ने मौके पर ही शुभ तिवारी को सीपीआर दिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घाट पर तैनात सुरक्षा जवान श्रद्धालुओं को लगातार गहरे पानी में नहीं जाने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की समझाइश दे रहे थे। प्रशासन के मुताबिक, सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए गहरे पानी में जाना हादसे की वजह बना।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा नदी में केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। घाटों पर तैनात होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों के निर्देशों का पालन करें और सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए गहरे पानी में जाने से बचें।

सावधानी रखें, सुरक्षित रहें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026