खंडवा: नागलवाड़ी दर्शन से लौटते वक्त मौत ने मारी झपटी! पेड़ से टकराई कार, 3 की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हरसूद थाना क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास हुआ, जहां नागलवाड़ी दर्शन कर हरसूद लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत में तीन घायलों को खंडवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक घायल का हरसूद अस्पताल में उपचार जारी है।
मृतकों में हरसूद की सिंगाजी कॉलोनी निवासी विष्णु उर्फ भूरा भी शामिल हैं, जो फीलगुड चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read Next



खंडवा 




खंडवा