खंडवा: जूनापानी में सड़क नहीं होने से स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों की राह मुश्किल, वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से पंधाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपलोद खास के ग्राम जूनापानी से सड़क की बदहाल स्थिति सामने आई है। गांव में कई वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं दोपहिया वाहन लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
गांव में किसी व्यक्ति के बीमार होने या प्रसूता महिला को अस्पताल ले जाने की स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। खराब रास्ते के कारण समय पर वाहन पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है और कई बार आश्वासन भी मिले, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
अब ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के बच्चों, बुजुर्गों और सभी ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

