लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जिलाबदर के बाद भी खंडवा में घूम रहा था बदमाश, मोघट रोड पुलिस ने सलीम उर्फ लँगड़ा को दबोचा

जिलाबदर बदमाश सलीम उर्फ लँगड़ा गिरफ्तार, खंडवा में घूमते मिला

मध्यप्रदेश के खंडवा में सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों एवं जिलाबदर बदमाशों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में थाना मोघट रोड खंडवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलीम उर्फ लँगड़ा पिता जाहिद उर्फ जावेद, निवासी बापू नगर, खंडवा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सलीम उर्फ लँगड़ा को दिनांक 02 जुलाई 2026 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद चेकिंग के दौरान उसे खंडवा में ही घूमते हुए पाया गया।

जिलाबदर बदमाश के खंडवा में मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिलाबदर आदेश के उल्लंघन में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सलीम उर्फ लँगड़ा के विरुद्ध पूर्व से झगड़ा, मारपीट, सट्टा और जुआ सहित कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके साथ ही उसके विरुद्ध 16 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी संधारित की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास खींची, प्रधान आरक्षक 222 अमित यादव, प्रधान आरक्षक 544 श्रवण लवंशी, प्रधान आरक्षक 166 दुर्गेश जोशी और आरक्षक शेखर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा जिलाबदर बदमाशों की लगातार चेकिंग कर उनके आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026