लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: नागचुन तालाब पर महापौर अमृता अमर यादव ने किया जल देवी पूजन, जल संरक्षण का लिया संकल्प

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नागचुन तालाब स्थित अटल सरोवर पर नगर निगम द्वारा जल देवी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक जल देवी का पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि एवं वर्षभर पर्याप्त जल उपलब्धता की मंगलकामना की।

महापौर ने प्रार्थना की कि शहर के सभी जल स्रोत सदैव समृद्ध रहें और शहरवासियों को पूरे वर्ष पर्याप्त पानी मिलता रहे। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष (अमर) यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जल समिति अध्यक्ष राजेश यादव, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, अनिल वर्मा एवं आशीष चटकले तथा निगम प्रवक्ता सुनील जैन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पार्षद मोनिका नीतीश बजाज, स्वर्ण धर्मेंद्र पालीवाल, सीमा महेंद्र यादव, स्वाति सकल्ले, सुनीता दीपक राठौड़, रोशनी गोलकर, मनोज मंडलोई, ओम प्रकाश सिलावट, सादिक भाटिया, सुनील जायसवाल, मोहम्मद शब्बीर कादरी, ज्योति कन्हैया लाल वर्मा एवं असलम गोरी सहित नेता प्रतिपक्ष दीपक मल्लू राठौर और मनीष सारसर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, जल विभाग एवं स्वच्छता/अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी संजय शुक्ला, सहायक यंत्री गोपाल राजपूत, प्रशांत पंछोरे, भूपेंद्र सिंह बिसेन, इंदर मंडलोई, हरिप्रसाद मिश्रा, प्रेम यादव, नवनीत शुक्ला एवं सावन दुधे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जल देवी पूजन के माध्यम से नगर निगम ने जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संदेश रहा—जल है तो जीवन है, जल संरक्षण हमारा संकल्प है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026