लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बामंदा के नीमढाना में स्पीड ब्रेकर की मांग, आए दिन हादसों से ग्रामीण परेशान

मध्यप्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर हाईवे पर ग्राम बामंदा के नीमढाना मोहल्ले के पास स्पीड ब्रेकर नहीं होने से ग्रामीणों को हादसों का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

कल हुआ कार हादसा भी इसी स्थान के पास हुआ था, जिसमें कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की रफ्तार कम होगी और हादसों पर भी अंकुश लग सकता है। अब सवाल यह है कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए ग्रामीणों को किस विभाग या अधिकारी के पास आवेदन करना होगा? यदि किसी को इसकी प्रक्रिया की जानकारी है, तो वह ग्रामीणों तक यह जानकारी जरूर पहुंचाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रामपुरा-फुलगांव मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी
August 17, 2026
खंडवा
साधना उपाध्याय को छठवीं बार राष्ट्रपति के समक्ष गणगौर नृत्य की प्रस्तुति का अवसर
August 17, 2026
खंडवा
सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स की शपथ विधि संपन्न
August 17, 2026
खंडवा
आखिरी मैसेज में लिखा-‘भाई, मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं’, फिर मोबाइल हुआ बंद; मौत की खबर से मचा हड़कंप
August 17, 2026
खंडवा
महिला एवं बाल विकास पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
August 17, 2026
खंडवा
किसानों के लिए ‘कवच’ योजना बनी आर्थिक सुरक्षा की ढाल, 5 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
August 17, 2026
खंडवा
रिफॉर्म उत्सव के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित, कलेक्टर होंगे अध्यक्ष
August 17, 2026
खंडवा
महाविद्यालय आवंटित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का अंतिम अवसर आज
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: 12 बोतल खून चढ़ाकर बचाई प्रसूता आरती की जान, जिला अस्पताल की टीम ने किया सफल उपचार
August 17, 2026
खंडवा
खंडवा: महापौर अमृता अमर यादव ने हरियाली महोत्सव में लगाए चार चांद, महिलाओं संग झूला-नृत्य में लिया हिस्सा
August 17, 2026