लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नगर निगम प्रांगण में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए

खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय प्रांगण में देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए।

इस अवसर पर महापौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को स्वतंत्र भारत का स्वरूप दिया।

महापौर ने कहा कि भारत ने सदैव दुनिया के सामने मानवता और शांति की मिसाल पेश की है। आजादी के बाद देश के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों का योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का अवसर भी है। हमें देश के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

नगर निगम प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने भी देशभक्ति का संदेश देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, विक्की भावंरे, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026