लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भोपाल में स्वतंत्रता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य परेड एवं पदक अलंकरण समारोह का संचालन खंडवा के प्रसिद्ध उद्घोषक एवं संस्कृतिकर्मी विनय उपाध्याय करेंगे। सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे।

समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समारोह में शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए 22 प्लाटून दल परेड की भव्यता बढ़ाएंगे।

विनय उपाध्याय मूलतः खंडवा निवासी हैं। उन्होंने खंडवा में ही अपनी स्कूली और कॉलेज शिक्षा के दौरान रचनात्मक प्रतिभा की नींव रखी। वे भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोहों में सूत्रधार, संचालक और विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जा चुके हैं।

अपनी विशिष्ट भाषा-शैली और गरिमामय प्रस्तुति के लिए विनय उपाध्याय को सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित देश-विदेश की कई गणमान्य हस्तियों के कार्यक्रमों के संचालन के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। मॉरीशस और श्रीलंका में भी उन्होंने कार्यक्रमों का संचालन किया है।

लेखक-पत्रकार के रूप में भी विनय उपाध्याय साहित्यिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी लिखी पुस्तकों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया है, जबकि भारत सरकार ने उनकी पुस्तकों को पुस्तकालयों में खरीदी के लिए चयनित किया है।

वर्तमान में विनय उपाध्याय रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल में विश्व कला केंद्र के निदेशक, पत्रिका ‘रंग संवाद’ के संपादक और विश्वरंग के सांस्कृतिक समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा भाजपा किसान मोर्चा नें निकाली ट्रेक्टर पर तिरंगा यात्रा
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 8 साल पुराने मामले के दो इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार
August 14, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से 92 KM कावड़ यात्रा, कावेरी उद्गम स्थल पर महादेव को अर्पित किया जल
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा: खड़गे के अपमान के विरोध में SC-ST संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे की ओर से जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा में दर्दनाक हादसा: पुराने रपट के पाइप में फंसी गर्भवती भैंस की मौत
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा महापौर की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई…
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में नजर आया शहर
August 14, 2026
खंडवा
देखिए राहुल गांधी को लेकर क्या कहा खण्डवा सांसद ने
August 14, 2026
खंडवा
खंडवा: खंडवा को मिली विकास की रफ्तार, 4500 करोड़ का पावर प्रोजेक्ट बहुत जल्द
August 14, 2026