खंडवा: एनालॉग पनीर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 17 किलो पनीर जब्त
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एनालॉग पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी है। शासन के निर्देश पर दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार रात खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयूरी डोंगरे और विभागीय टीम के साथ स्टेशन रोड स्थित फर्म मित्र मिलन का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां से पनीर के नमूने लिए और 17 किलोग्राम पनीर जप्त किया, जिसकी कीमत करीब 5 हजार 780 रुपये बताई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, पिछले 15 दिनों में जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर के 7 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read Next









