लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जिले में फिर मेहरबान हुआ मानसून, 24 घंटे में 20.6 मिमी औसत बारिश

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर जारी रहा। जिले में 20.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा में 29 मिलीमीटर, हरसूद में 28, पंधाना में 13, पुनासा में 25 और खालवा में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

वहीं, इस साल मानसून जिले पर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा मेहरबान रहा है। 13 अगस्त तक जिले में 570.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 339.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।

तहसीलवार आंकड़ों की बात करें तो अब तक खंडवा में 721 मिलीमीटर, पंधाना में 629, खालवा में 594, नया हरसूद में 480 और पुनासा में 428 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

यानी पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अब तक जिले में 231 मिलीमीटर से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंगों से सजा भगवान ओंकारेश्वर का दरबार
August 15, 2026
खंडवा
बुरहानपुर-खंडवा हाईवे हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे से नीचे पलटी
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा, मुकेश तनवे ने कावड़ियों का किया स्वागत
August 15, 2026
खंडवा
जनसंपर्क के फोटोग्राफर सोहन वर्मा सम्मानित
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: छैगांवदेवी स्कूल में विद्यार्थियों संग बैठे मंत्री विजय शाह, मध्यान्ह भोजन किया, बच्चों को ₹1100 देने की घोषणा
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा में ऑटो यूनियन की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा:नन्हें हाथों में तिरंगा,दिल में देशभक्ति! भवानी माता मंदिर के पास बच्चों ने निकाला फ्लैग मार्च
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: युवती को संभाजीनगर से बरामद कर लाई बोरगांव पुलिस, प्रेम-शादी के झांसे का आरोप; कोर्ट में पेशी
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: आजादी के जश्न में डूबा खंडवा, मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम खेड़ी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
August 15, 2026