लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: हरियाली अमावस्या पर श्री दादाजी त्रिवेणी विहार में त्रिवेणी पूजन व वृक्षारोपण

श्री दादाजी त्रिवेणी विहार में *हरियाली अमावस्या* पर त्रिवेणी पूजन एवं वृक्षारोपण का आयोजन

इंदौर रोड़ श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के समक्ष स्थित श्री दादाजी त्रिवेणी विहार की द्वितीय वर्षगांठ पर हरियाली अमावस्या महोत्सव का अभिनव आयोजन मनाया गया। ज्ञातव्य है कि विगत दो वर्षों में शहर के सुधीजन एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 151 त्रिवेणियों का रोपण हुआ है । मिशन ग्रीन एवं श्री दादाजी त्रिवेणी विहार संयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट रख रखाव एवं देखभाल से सभी त्रिवेणियों की बेहतरीन ग्रोथ हो रही हैं। आज त्रिवेणी सांकेतिक पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें त्रिवेणी विहार संयोजन समिति के संयोजक डॉ गुरमीत सिंग ऊबेजा,श्री सुभाष खंडेलवाल,अरुण बाहेती,रिंकू राठौर,विमल खंडेलवाल,सुनील बंसल,संतोष गुप्ता, ओम अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,नारायण बाहेती,घनश्याम वाधवा,हेमलता पालीवाल, अणिमा ऊबेजा,पवन लाड़,राजीव मालवीया,राजीव शर्मा,प्रकाश मसके,सी बी उपाध्याय,चंदन दास,लक्ष्मण लदानी,मनोज सांखला,अनमोल कानूनगो,प्राचार्य डॉक्टर सपना अरझरे

एवं समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए बी डी सनखेरे ने बताया कि संयोजक उबैजा जी एवं पर्यावरण गतिविधि प्रभारी विमल खंडेलवाल ने आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्दी 11 त्रिवेणियों का रोपण किया जाएगा। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने त्रिवेणी विहार पाथ वे निर्माण हेतु सांसद निधि से राशि देने का ठोस आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में श्रीमती रिंकू राठौर द्वारा प्रकृति वंदना की गई । समापन अवसर पर श्री सुभाष खंडेलवाल द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। आभार प्रदर्शन बी डी सनखेरे द्वारा किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
भोपाल में स्वतंत्रता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कालमुखी पहुंचकर लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
August 13, 2026
खंडवा
शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती पर विधायक ने समाज को दी शुभकामनाएं
August 13, 2026
खंडवा
ग्राम सोनगीर में 17 अगस्त से होगा पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का आयोजन
August 13, 2026
खंडवा
पंधाना कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
August 13, 2026
खंडवा
जिला जेल खंडवा में बंदियों को स्वरोजगार और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस ने लौटाई 109 लोगों की खुशियां, 20.48 लाख के गुम मोबाइल किए बरामद
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 फरार आरोपी गिरफ्तार, फर्जीवाड़े के मामले में थी तलाश
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक गूंजा देशभक्ति का संदेश
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा : पानी की टंकी पर चढ़ा गोवंश, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ,VIDEO वायरल
August 13, 2026