खंडवा में बारिश का कहर: ब्रह्मगिरी महाराज के दर्शन को नाला पार कर रहे श्रद्धालु
ब्रह्मगिरी महाराज के दर्शन के लिए नाला पार कर रहे श्रद्धालु
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लगातार बारिश के बीच ब्रह्मगिरी महाराज के पास बनी पुलिया पर हालात काफी मुश्किल हो गए हैं।
बारिश के चलते नाले में पानी बढ़ गया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को नाला पार कर ब्रह्मगिरी महाराज के दर्शन के लिए जाना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग पानी के बीच से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
वहीं दर्शन के लिए जाने वाला रास्ता भी काफी खराब और कीचड़ से भरा हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने से यहां आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। इसके बावजूद श्रद्धालु आस्था के चलते मुश्किल रास्तों से होकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिया और रास्ते की स्थिति को जल्द सुधारा जाए, ताकि बारिश के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


