लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” सफल, 40 और 28 साल पुराने वारंट समेत 3 स्थाई वारंट तामील

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए खंडवा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पुराने लंबित स्थाई वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना मोघट रोड पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 03 स्थाई वारंट तामील किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों का विवरण इस प्रकार है—

1. नासिर खा पिता काले खा, निवासी मूँदी पुरा, खंडवा। नासिर खा के विरुद्ध वर्ष 1986 एवं 1997 के प्रकरणों में 02 स्थाई वारंट लंबित थे। पुलिस द्वारा तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया और दोनों स्थाई वारंट तामील किए गए।

2. सुमित लल्ला पिता अशोक कनाड़े, निवासी फ़क़ीर मोहल्ला, खंडवा। सुमित लल्ला के विरुद्ध वर्ष 2018 के प्रकरण में 01 स्थाई वारंट लंबित था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील किया गया।

इस प्रकार थाना मोघट रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 इनामी स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 03 स्थाई वारंट तामील किए हैं। इनमें एक वारंट 40 साल पुराने प्रकरण, एक वारंट 28 साल पुराने प्रकरण और एक वारंट 07 साल पुराने प्रकरण से संबंधित था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नासिर खां की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10,000 रुपये तथा सुमित लल्ला की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 3,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा के आदेश जारी किए गए थे।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री विकास खिची, सउनि नरेन्द्र श्रीवास एवं आरक्षक अंकुश भालेराव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खंडवा पुलिस द्वारा लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत आगे भी फरार एवं लंबित वारंटियों की तलाश कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026