लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा की जिला बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन, मंडल प्रभारियों को रात्रि प्रवास के निर्देश

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, दायित्वों और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को आगामी तिरंगा यात्रा को जोर-शोर से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंडलों, शक्ति केंद्रों और मोर्चा-प्रकोष्ठों की निर्धारित तिथियों पर होने वाली नियमित मासिक बैठकों की जानकारी भी पदाधिकारियों को दी गई।

मंडल प्रभारियों को रात्रि प्रवास के निर्देश

बैठक में मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रवास के दौरान संबंधित मंडल में रात्रि विश्राम करें। इसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

प्रत्येक नेता को एक छात्रावास की जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने जिले के नेताओं को एक-एक छात्रावास की जिम्मेदारी सौंपने के लिए नाम निर्धारित करने को कहा। इसके माध्यम से छात्रावासों की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की नियमित निगरानी के साथ संगठनात्मक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों और एल्डरमैन का स्वागत

कामकाजी बैठक के दौरान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कैलाश पाटीदार तथा खंडवा नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, महेश चौधरी, रमाकांत पांडेय, तेजेंद्र बॉथम, मंगलेश सिंह तोमर और शारदा तांदले का स्वागत किया गया।

इसके अलावा नगर पंचायत मूंदी और नगर पंचायत पंधाना के नवनियुक्त एल्डरमैन का भी स्वागत किया गया। सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त किए गए पदाधिकारी का भी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने स्वागत किया।

दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में महापौर अमृता अमर यादव, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पिंकी वानखेड़े, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह सोलंकी, संतोष सोनी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, अमर यादव, मुकेश तनवे, दिनेश पालीवाल, गणेश गुरबाणी, चारुलता यादव, हर्षा ठाकुर, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026