लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा विधायक कंचन तनवे ने भोपाल में मंत्रियों से की मुलाकात, हापला-दीपला पुल की मांग पर जल्द टेंडर का आश्वासन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। विधायक ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से हापला-दीपला पुल की वर्षों पुरानी समस्या को लेकर चर्चा की।

विधायक ने बताया कि करीब 60 वर्ष पुराना यह पुल तेज बारिश और भगवत सागर डेम के गेट खुलने के दौरान सूक्ता नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी में डूब जाता है। इससे ग्रामीणों का खंडवा शहर से संपर्क टूट जाता है और गांव टापू में तब्दील हो जाता है।

विधायक के अनुसार पुल निर्माण के लिए दो बार DPR भोपाल भेजी जा चुकी है। प्रस्तावित पुल की लंबाई करीब 160 मीटर और अनुमानित लागत 6.50 करोड़ रुपये है। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जल्द DPR स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

विधायक कंचन तनवे ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना से भी मुलाकात कर खंडवा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं और कृषि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया खंडवा प्रवास के दौरान खंडवा के लिए पुलिस बटालियन और खंडवा-मूंदी मार्ग की स्वीकृति मिलने पर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। लंबित मांगों को जल्द स्वीकृति दिलाने के लिए वे लगातार संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं उठा रही हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026