लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामलीकला में निकली तिरंगा रैली

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंधाना ब्लॉक के ग्राम जामलीकला में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की पंधाना ब्लॉक की नवांकुर संस्था अक्षर ज्योति शिक्षा एवं जन सेवा समिति द्वारा ग्राम जामलीकला की शासकीय माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी और तिरंगा रैली आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आयोजित इस रैली में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, ग्राम प्रस्फुटन समिति जामलीकला के कार्यकर्ता संतोष पंवार, स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026