मध्यप्रदेश के खंडवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, वैशाली किराना से घी के सैंपल लिए
खंडवा, 11 अगस्त 2026। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार सैंपलिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ा बम चौक स्थित वैशाली किराना का औचक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोवर्धन प्योर काऊ घी एवं डेयरी बेस्ट एगमार्क घी के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे भी मौजूद रहीं।
टीम ने इसी फर्म से 12.5 लीटर गोवर्धन प्योर काऊ घी और 4.32 लीटर डेयरी बेस्ट एगमार्क घी भी जप्त किया। जप्त किए गए घी की कुल कीमत 14,744 रुपये बताई गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read Next

खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….

खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..

खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…

खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…

खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!

खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…

खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…

खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !

खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..

खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…