लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रोटरी क्लब खंडवा को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिला सम्मान

खंडवा। पिछले 58 वर्षों से सेवा कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब खंडवा को उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए इंदौर में आयोजित विशाल इंटरसिटी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं उनकी टीम को यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी ने ब्रिलियंट कन्वेंशन, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

रोटरी क्लब खंडवा द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में महज डेढ़ माह की अवधि में वृक्षारोपण, नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर सहित कई महत्वपूर्ण सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यों को देखते हुए क्लब को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

सम्मान समारोह के दौरान क्लब ट्रेनर अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजूभाई जोशी, सचिव श्याम दलाल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं संरक्षक राजेंद्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब के मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब खंडवा लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। क्लब द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: नया हरसूद में सद्भावना शिविर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मूंदी में बाजार करने आए युवक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज से चोर की तलाश में जुटी पुलिस…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: लाइब्रेरी से घर जा रहे हैं लड़के को दो नशेड़ियों ने पीटा! कोतवाली में दर्ज हुआ अपराध!
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: बस स्टैंड की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे यात्री! बड़े हादसे का इंतजार?
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा के किशन गुप्ता हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार! घटना का हुआ रेक्रिएशन!
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मालगांव में जनसंवाद, एएसपी कंवर समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: गांधी जयंती पर होमगार्ड लाइन में स्वच्छता और पौधारोपण, 150 जवानों ने किया श्रमदान….
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: बेड़ियांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, देखिए क्या है पूरी खबर…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026