लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: तीन पुलिया पर तेज बहाव में बाइक लेकर पहुंचा युवक, बहने लगा तो पुलिसकर्मी ने बचाई जान

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बारिश के दौरान एक बार फिर लापरवाही का खतरनाक नजारा देखने को मिला।

खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन पुलिया पर बारिश के बाद पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बहने लगा। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते पुलिस लगातार मौके पर बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क करती है और पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं।

इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।

आज भी एक युवक ने पानी के तेज बहाव के बीच बाइक लेकर पुलिया पार करने की कोशिश की। देखते ही देखते तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक पानी में बहने लगी। युवक भी पानी के साथ बहने लगा।

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली।

इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि बारिश के दौरान नदी, नालों और पुल-पुलियों पर बढ़े जलस्तर को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है।

पुलिस की अपील है कि तेज बहाव के दौरान किसी भी स्थिति में पुलिया या रपटे को पार करने की कोशिश न करें। कुछ मिनटों की जल्दबाजी आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: नया हरसूद में सद्भावना शिविर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मूंदी में बाजार करने आए युवक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज से चोर की तलाश में जुटी पुलिस…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: लाइब्रेरी से घर जा रहे हैं लड़के को दो नशेड़ियों ने पीटा! कोतवाली में दर्ज हुआ अपराध!
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: बस स्टैंड की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे यात्री! बड़े हादसे का इंतजार?
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा के किशन गुप्ता हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार! घटना का हुआ रेक्रिएशन!
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मालगांव में जनसंवाद, एएसपी कंवर समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: गांधी जयंती पर होमगार्ड लाइन में स्वच्छता और पौधारोपण, 150 जवानों ने किया श्रमदान….
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: बेड़ियांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, देखिए क्या है पूरी खबर…
October 2, 2026
खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026