खंडवा में आज पूज्य शहेरावाले साईं का भव्य भजन-सत्संग, झूलेलाल चालिहा पर्व में उमड़ेगा आस्था का रंग

मध्यप्रदेश के खंडवा में सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में समाजजन 40 दिनों तक कठिन उपवास रखकर इस पर्व की आराधना कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार 11 अगस्त को रात 9 बजे से मंदिर परिसर में भावनगर के पूज्य शहेरावाले साईं के भजनों और सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्री झूलेलाल साईं के भक्तिमय गीतों और भजनों का आनंद लेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति और सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम को लेकर सिंधी समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

