लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, किसान अब 17 अगस्त तक करा सकेंगे बीमा

खंडवा, 10 अगस्त 2026। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार ने अधिसूचित फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी है। किसान अब निर्धारित अवधि तक अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे।

उपसंचालक कृषि नितेश यादव ने जिले के किसानों से अपील की है कि अलनीनो के प्रभाव से मौसम में संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसान समय रहते अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा जरूर कराएं।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अऋणी एवं डिफाल्टर किसान भू-अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बुवाई प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित बैंक शाखा में जाकर फसल बीमा करा सकते हैं। इसके अलावा फसल बीमा पोर्टल या फसल बीमा ऐप के माध्यम से भी निर्धारित प्रीमियम राशि जमा कर आवेदन किया जा सकता है।

फसलवार प्रीमियम राशि

कृषि विभाग के अनुसार निर्धारित प्रीमियम राशि इस प्रकार है—

  • सोयाबीन: 371 रुपये प्रति एकड़
  • मक्का: 296 रुपये प्रति एकड़
  • अरहर: 311 रुपये प्रति एकड़
  • कपास: 1,200 रुपये प्रति एकड़

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फसल बीमा कराकर अपनी फसल को संभावित प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षित करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026