खंडवा में तंबाकू नियंत्रण को लेकर कार्रवाई, 15 लोगों से 1330 रुपये का अर्थदंड वसूला

खंडवा, 10 अगस्त 2026। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय खंडवा परिसर और शासकीय कमला नेहरू स्कूल के आसपास कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान स्कूल के 100 गज के दायरे में तंबाकू युक्त सामग्री बेचने वाले दुकानदारों तथा अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि कार्रवाई कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 6बी के उल्लंघन के मामलों में की गई। अभियान के दौरान कुल 15 लोगों से 1,330 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
अर्थदंड की कार्रवाई के तहत अजय से 100 रुपये, मुकेश से 100 रुपये, श्याम से 100 रुपये, पवन से 100 रुपये, चंदू दगडू से 100 रुपये, अंशुल वर्मा से 100 रुपये, विक्रम रमेश से 100 रुपये, शुभम राजपूत से 50 रुपये, शैलेंद्र से 50 रुपये, राजेंद्र हरि सिंह से 80 रुपये, भुवनेश से 100 रुपये, भगवान सखाराम से 100 रुपये, बादल दिलीप से 100 रुपये, देवा मुकेश से 50 रुपये और सुनील पन्नालाल से 100 रुपये अर्थदंड स्वरूप वसूल किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों और शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

