लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

हर घर तिरंगा अभियान: खालवा के ग्राम रायपुर में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

खंडवा, 10 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत खंडवा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खालवा ब्लॉक के ग्राम रायपुर में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी और तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की खालवा ब्लॉक की नवांकुर संस्था भूमि फाउंडेशन द्वारा सृजन बाल विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मोहन चौहान, प्रस्फुटन समिति नागोतर के अध्यक्ष दीपक यादव, सरपंच श्रीमती सुमित्रा मार्को, शिक्षक ईश्वर राठौड़ सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामलीकला में निकली तिरंगा रैली
August 11, 2026
खंडवा
कैलाश पाटीदार बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा में मां नर्मदा की निर्मलता और अविरल प्रवाह को लेकर जिला स्तरीय समिति गठित
August 11, 2026
खंडवा
युवा मोर्चा ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता, युवाओं ने रखे प्रभावशाली विचार
August 11, 2026
खंडवा
मिशन पुनर्मिलन: चॉकलेट ने जीता 14 साल की किशोरी का भरोसा, फिर हुई घर वापसी
August 11, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा में मंत्री डॉ. विजय शाह करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
August 11, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, वैशाली किराना से घी के सैंपल लिए
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ग्राम आबूद मे 8 वर्षों बाद आबना नदी का विकराल रूप
August 11, 2026
खंडवा
बारिश में उफान पर आया नाला, डुल्हार फाटा में 1 घंटे बंद रहा आवागमन; कड़ी मशक्कत के बाद नया पुल चालू
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ी नदी ने लिया विकराल रूप, खंडवा-पंधाना रोड पर भारी बारिश का असर
August 11, 2026