लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक मेरठ में संपन्न

मेरठ/नई दिल्ली, 9 अगस्त। उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित माधव कुंज परिसर सभागार में भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर देशभर से आए पदाधिकारियों ने मंथन किया। संगठन ने गांव की चौपाल में होने वाली चर्चा को देश की किसान हितैषी नीति बनाने वालों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बैठक में हुए चिंतन-मंथन की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्ष भारतीय किसान संघ का सदस्यता वर्ष है। इस दौरान देश के अधिक से अधिक गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

एथेनॉल पर किसान संघ ने स्पष्ट किया मत

एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि देशभर के किसानों का मत है कि एथेनॉल से किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ पर्यावरण सुधार और विदेशी मुद्रा संरक्षण में भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि किसान और किसान हितैषी लोगों को एथेनॉल के पक्ष में अपना मत खुलकर रखना चाहिए।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चर्चा

बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी चर्चा हुई। किसान संघ ने कहा कि फिलहाल समझौते को लेकर वार्ता रुकी हुई है। सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि कृषि, डेयरी और फिशरी के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसान संघ ने कहा कि वार्ता शुरू होने पर संगठन पूरे विषय पर नजर रखेगा।

30 सितंबर को दिल्ली में होगा महिला किसान सम्मेलन

भारतीय किसान संघ द्वारा 30 सितंबर को दिल्ली में महिला किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर से हजारों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में खेती, गौ आधारित जैविक खेती, विषमुक्त भोजन, रोगमुक्त जीवन, स्वावलंबन और परिवार प्रबोधन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

जीन एडिट फसलों का भारतीय किसान संघ ने किया विरोध

जीन एडिट फसलों को लेकर भी भारतीय किसान संघ ने कड़ा विरोध जताया। महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि अधिक उत्पादन के नाम पर बीटी कपास लाकर देश के स्वावलंबन को खत्म करने और कपास की खेती को बर्बाद करने का काम हुआ। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग जीन एडिट चावल की खेती के माध्यम से चावल के स्वावलंबन को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ इसकी घोर निंदा करता है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी, अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, उपाध्यक्ष राम भरोस वासोतिया, उपाध्यक्ष पेरुमल, उपाध्यक्ष विशाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष सुशीला विश्नोई, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख एवं किसान संघ के संपर्क अधिकारी रामलाल जी की उपस्थिति रही।

इसके अलावा देशभर के प्रदेश एवं प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, क्षेत्र संगठन मंत्री और प्रांत संगठन मंत्री भी बैठक में उपस्थित रहे।

मालवा प्रांत से अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, प्रदेश महिला संयोजिका गिरजादेवी ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा और प्रांत कोषाध्यक्ष शांति लाल शर्मा बैठक में मौजूद रहे।

सुभाष पटेल
भारतीय किसान संघ

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026