खंडवा: साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप, चोरल घाट पर हादसा
चोरल घाट पर अनियंत्रित होकर गिरी पिकअप, केले से भरी थी गाड़ी
इंदौर-खंडवा मार्ग स्थित चोरल घाट पर सोमवार को केले से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। बताया जा रहा है कि पिकअप पुनासा क्षेत्र की है और केले भरकर बड़हिंपुर से इंदौर की ओर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अन्य वाहन को साइड देने के दौरान पिकअप का टायर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए महू अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरल घाट पर करीब दस दिन पहले भी एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए घाट क्षेत्र में सुरक्षा और सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Read Next









