खंडवा: गांधवा से जसवाड़ी तक निकली भव्य मातृशक्ति कांवड़ यात्रा, 150 महिलाओं ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आज भव्य मातृशक्ति कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
गांधवा से जसवाड़ी तक निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा में करीब 150 मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में कांवड़ और मन में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था लिए माता-बहनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
मातृशक्ति की भक्ति और जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। यात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन पंडित सोमेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मातृशक्ति की यह यात्रा श्रद्धा और भक्ति का संदेश देती नजर आई।
Read Next

खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़

खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!

खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल

खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी

खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..

खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु

खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…

खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग

खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…