लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर से खंडवा दौड़ते हुए पहुंचे खिलाड़ी, 80 KM की डाक कांवड़ 3 घंटे 12 मिनट में पूरी

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी खंडवा जिला कबड्डी संघ द्वारा 80 किलोमीटर की तूफानी खिलाड़ी डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

इस यात्रा में जिलेभर के कबड्डी खिलाड़ी और धावक शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे ओंकारेश्वर के नागरघाट से हुई।

खिलाड़ियों ने नर्मदा जल लेकर करीब 80 किलोमीटर का सफर तय किया और महज 3 घंटे 12 मिनट में खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

यात्रा के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बताया कि आने वाले वर्ष में इस यात्रा को 3 घंटे या उससे भी कम समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस तूफानी डाक कांवड़ यात्रा के समन्वयक श्री उमेश खाड़े रहे।

वहीं, खंडवा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री रितेश गोयल और संरक्षक श्री अमर यादव ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

80 किलोमीटर का सफर… महज 3 घंटे 12 मिनट में पूरा… खिलाड़ियों की इस रफ्तार ने डाक कांवड़ यात्रा को खास बना दिया।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026