खंडवा: गणेश तलाई शराब दुकान के पास मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, हार्ट अटैक की आशंका
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश तलाई शराब दुकान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय रामदास पिता भगवान, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और घटनास्थल के आसपास की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रामदास की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Read Next









