डिंडोरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा के दोनों पुल डूबे, जबलपुर से सड़क संपर्क प्रभावित

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से डिंडोरी शहर और जोगी टिकरिया के पास नर्मदा नदी पर बने दोनों पुल पानी में डूब गए हैं। पुलों पर पानी आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने आवागमन रोक दिया है।
जोगी टिकरिया के पास जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल के जलमग्न होने से डिंडोरी का जबलपुर से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, नालों और जलमग्न पुलों के आसपास जाने से बचें। भारी बारिश के चलते आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Read Next

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश