लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया

*केवलराम घाट पर एसडीईआरएफ जवान की जांबाजी से टला बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को बचाया*

 ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के केवलराम घाट पर शुक्रवार को एसडीईआरएफ जवान की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से आए 12 श्रद्धालुओं का दल नर्मदा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान गौमुख घाट के समीप केवलराम घाट पर युवक रवि गुप्ता गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।

घाट सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एसडीईआरएफ सैनिक उदय सिंह सोलंकी ने स्थिति को भांपते ही बिना एक क्षण गंवाए नर्मदा में छलांग लगा दी। उन्होंने नाविक सुनील केवट एवं अन्य नाविकों के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।

एसडीईआरएफ जवान की तत्परता, साहस और नाविकों के साथ प्रभावी समन्वय से युवक की जान बच सकी। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने एसडीईआरएफ जवान एवं नाविकों की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की सराहना की।

जिला कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ, खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने बताया कि ओंकारेश्वर के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील घाटों पर एसडीईआरएफ जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि नर्मदा में स्नान करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। थोड़ी-सी सावधानी किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया खंडवा शहर का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
August 8, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
August 8, 2026